Artwork

محتوای ارائه شده توسط Nayi Dhara Radio. تمام محتوای پادکست شامل قسمت‌ها، گرافیک‌ها و توضیحات پادکست مستقیماً توسط Nayi Dhara Radio یا شریک پلتفرم پادکست آن‌ها آپلود و ارائه می‌شوند. اگر فکر می‌کنید شخصی بدون اجازه شما از اثر دارای حق نسخه‌برداری شما استفاده می‌کند، می‌توانید روندی که در اینجا شرح داده شده است را دنبال کنید.https://fa.player.fm/legal
Player FM - برنامه پادکست
با برنامه Player FM !

Jarkhareed Deh | Rupam Mishra

3:02
 
اشتراک گذاری
 
Manage episode 435316666 series 3463571
محتوای ارائه شده توسط Nayi Dhara Radio. تمام محتوای پادکست شامل قسمت‌ها، گرافیک‌ها و توضیحات پادکست مستقیماً توسط Nayi Dhara Radio یا شریک پلتفرم پادکست آن‌ها آپلود و ارائه می‌شوند. اگر فکر می‌کنید شخصی بدون اجازه شما از اثر دارای حق نسخه‌برداری شما استفاده می‌کند، می‌توانید روندی که در اینجا شرح داده شده است را دنبال کنید.https://fa.player.fm/legal

जरखरीद देह - रूपम मिश्र

हम एक ही पटकथा के पात्र थे

एक ही कहानी कहते हुए हम दोनों अलग-अलग दृश्य में होते

जैसे एक दृश्य तुम देखते हुए कहते तुमसे कभी मिलने आऊँगा

तुम्हारे गाँव तो नदी के किनारे बैठेंगे जी भर बातें करेंगे

तुम बेहया के हल्के बैंगनी फूलों की अल्पना बनाना

उसी दृश्य में तुमसे आगे जाकर देखती हूँ

नदी का वही किनारा है बहेरी आम का वही पुराना पेड़ है।

जिसके तने को पकड़कर हम छुटपन में गोल-गोल घूमते थे।

उसी की एक लम्बी डाल पर दो लाशें झूल रही हैं ।

एक मेरी हैं दूसरी का बस माथा देखकर ही मैं

चीख पड़ती हूँ और दृश्य से भाग आती हूँ

तुम रूमानियत में दूसरा दृश्य देखते हो

किसी शाम जब आकाश के थाल में तारे बिखरे होंगे

संसार मीठी नींद में होगा तो चुपके से तुमसे मिलने आ जाऊँगा

मैं झट से बचपन में चली जाती हूँ जहाँ दादी भाई को गोद में लिये

रानी सारंगा और सदावृक्ष की कहानी सुना रही हैं

मैं सीधे कहानी के क्लाइमेक्स में पहुँचती हूँ

जहाँ रानी सारंगा से मिलने आए प्रेमी का गला खचाक से काट दिया जाता है

और छोटा भाई ताली पीटकर हँसने लगता है

दृश्य और भी था जिसमें मेरा चेहरा नहीं था देहों से भरा एक मकान था

मैं एक अछूत बर्तन की तरह घर के एक कोने में पड़ी थी

तुम और भी दृश्य बताते हो जिसमें समन्दर बादल और पहाड़ होते हैं

मैं कहती हूँ कहते रहो ये सुनना अच्छा लग रहा है

बस मेरे गाँव-जवार की तरफ न लौटना क्योंकि

ये आत्मा प्रेम की जरखरीद है और देह कुछ देहों की।

  continue reading

534 قسمت

Artwork
iconاشتراک گذاری
 
Tous les épisodes

×
 
Loading …

به Player FM خوش آمدید!

Player FM در سراسر وب را برای یافتن پادکست های با کیفیت اسکن می کند تا همین الان لذت ببرید. این بهترین برنامه ی پادکست است که در اندروید، آیفون و وب کار می کند. ثبت نام کنید تا اشتراک های شما در بین دستگاه های مختلف همگام سازی شود.

راهنمای مرجع سریع