Artwork

محتوای ارائه شده توسط Nayi Dhara Radio. تمام محتوای پادکست شامل قسمت‌ها، گرافیک‌ها و توضیحات پادکست مستقیماً توسط Nayi Dhara Radio یا شریک پلتفرم پادکست آن‌ها آپلود و ارائه می‌شوند. اگر فکر می‌کنید شخصی بدون اجازه شما از اثر دارای حق نسخه‌برداری شما استفاده می‌کند، می‌توانید روندی که در اینجا شرح داده شده است را دنبال کنید.https://fa.player.fm/legal
Player FM - برنامه پادکست
با برنامه Player FM !

Dhahai | Prashant Purohit

3:14
 
اشتراک گذاری
 
Manage episode 438113759 series 3463571
محتوای ارائه شده توسط Nayi Dhara Radio. تمام محتوای پادکست شامل قسمت‌ها، گرافیک‌ها و توضیحات پادکست مستقیماً توسط Nayi Dhara Radio یا شریک پلتفرم پادکست آن‌ها آپلود و ارائه می‌شوند. اگر فکر می‌کنید شخصی بدون اجازه شما از اثر دارای حق نسخه‌برداری شما استفاده می‌کند، می‌توانید روندی که در اینجا شرح داده شده است را دنبال کنید.https://fa.player.fm/legal

ढहाई | प्रशांत पुरोहित

उसने पहले मेरे घर के

दरवाज़े को तोड़ा,

छज्जे को पटका फिर,

बालकनी को टहोका,

अब दीवारों का नम्बर आया,

तो उन्हें भी गिराया,

मेरे छोटे मगर उत्तुंग घर की

ज़मीन चौरस की,

मेरी बच्ची किसी

बची-खुची मेहराब के नीचे

सो न जाए कहीं,

हरिक छोटे छज्जे को अपने

लोहे के हाथ से सहलाया,

मेरे आँगन को पथराया

उसका लोहा ग़ुस्से से गर्म था,

लाल था,

उसे लगा मेरे विरोध की आवाज़ में

कोई भारी बवाल था

वो जब उठी थी तो अकेली नहीं थी,

अब घर बैठ गया है तो भी खड़ी है -

मेरी आवाज़।

साहूकार की योजना है -

ऐसी सब आवाज़ों को

घर ढहा अकेला करने की

मगर अब सब बेघर आवाज़ें

समवेत उठती हैं,

घर गिरा मगर

स्वर न गिरे

ये आवाज़ें अल्ट्रासोनिक हैं,

जो सुनाई नहीं पड़तीं मगर

दिखती हैं,

दिखाती हैं -

कभी आपके गुर्दे में पड़ी

पथरी को तोड़कर,

कभी आपके अंदर बनी, पली

बच्ची को आँवल से जोड़कर

ये अपने घर के मलबे पर

उकड़ूँ बैठीं

लोहा-ढलीं आवाज़ें

तोड़ेंगी -

उन सब पथरियों को

जिन्हें व्यवस्था ने चिना,

जिनसे ये खिड़की के बिना,

सिर्फ़ अंदर खुलते दरवाज़ों वाले

भवन बने हैं,

ये कमज़ोर शरीरों की

भिंची-उठी मुट्ठियों के नीचे

पपड़ाए होठों,

सूखे गलों से निकलतीं

अलग-अलग स्वरों में

एक ही बात कहतीं,

एक ही आवृत्ति की तरंगें निकालतीं,

एक ही दिशा में बहतीं

आवाज़ें -

तोड़ डालेंगी चारों सुनहरे पाये

उस मख़मली सिंहासन के,

जो अपने आप को

प्रजातंत्र कहता है।

  continue reading

534 قسمت

Artwork
iconاشتراک گذاری
 
Tous les épisodes

×
 
Loading …

به Player FM خوش آمدید!

Player FM در سراسر وب را برای یافتن پادکست های با کیفیت اسکن می کند تا همین الان لذت ببرید. این بهترین برنامه ی پادکست است که در اندروید، آیفون و وب کار می کند. ثبت نام کنید تا اشتراک های شما در بین دستگاه های مختلف همگام سازی شود.

راهنمای مرجع سریع